कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भगवान शिव और भगवान कृष्ण पर की विवादित टिप्पणी, बाद में मांगी माफी
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भगवान शिव और भगवान कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर माफी मांगी है। संतों ने मथुरा के डीएम ऑफिस जाकर शिकायत दी थी और कहा था कि अनिरुद्धाचार्य को शास्त्रों का ज्ञान नहीं है इसलिए उनके प्रवचन बंद होने चाहिए। अनिरुद्धाचार्य ने कहा, "संतों का दिल दुखा हो तो श्रीचरणों में सिर रखकर माफी मांगता हूं।"