कथावाचक जया किशोरी ने लड़कों को दी सलाह, कहा- भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
कथावाचक जया किशोरी ने लड़कों को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए। उन्होंने कहा, "लड़के कभी स्त्री का अपमान न करें। अपनी बात पर टिके रहें और जो वादा करें उसे ज़रूर निभाएं। अच्छे समाज के निर्माण के लिए अहंकार का त्याग करें और किसी भी सूरत में आत्मसम्मान से समझौता न करें।"