कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर गोली मारने का लगा आरोप
कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में हैं। उन पर ज़मीन विवाद में मोतीलाल कुशवाहा नामक किसान पर छतरपुर (मध्य प्रदेश) में गोली चलाने का आरोप लगा है। इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।