कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने 'अंधविश्वास फैलाने' के आरोपों का दिया जवाब
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने 'अंधविश्वास फैलाने' के आरोपों को लेकर एक पॉडकास्ट में कहा है, "हमने कभी यह नहीं कहा कि क्या दिखता है और क्या नहीं दिखता?" हमने यह कभी नहीं कहा कि हम भविष्यवक्ता हैं।" उन्होंने कहा, "गद्दी की एक महिमा है, उसमें बैठते हैं और हमें जो आभास होता है वो खुली किताब है, गुरु कृपा है।"