कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत; कई श्रद्धालु घायल

सीहोर (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मच गई जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 1 दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रुद्राक्ष वितरण के समय भगदड़ मची। बकौल रिपोर्ट्स, भीड़ में महिलाओं की संख्या अधिक थी और भगदड़ मचते ही चीखपुकार मच गई।

Load More