कथित ज़मीन घोटाले में ईडी ने रांची में कई ठिकानों पर मारा छापा, जेएमएम नेता के घर पहुंची टीम
झारखंड में कथित ज़मीन घोटाला मामले को लेकर मंगलवार सुबह ईडी ने रांची में कई जगहों पर छापेमारी की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्व ज़िलाध्यक्ष अंतू तिर्की के घर भी ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। ईडी ने इससे पहले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तार किया था।