कनाडा ओपन के पुरुष एकल सेमीफाइनल में हारे प्रियांशु राजावत
कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल सेमीफाइनल में भारत के प्रियांशु राजावत को फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। राजावत को लेनियर ने 45 मिनट में 17-21 व 10-21 से हराया। इससे पहले राजावत ने क्वॉर्टर फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराया था।