कनाडा के PM ट्रूडो ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में उनके रिज़ॉर्ट में मुलाकात की है। ट्रूडो ने मुलाकात की तस्वीर X पर शेयर करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप कल रात के डिनर के लिए धन्यवाद। मैं उस काम की प्रतीक्षा कर रहा हूं जिसे हम फिर से मिलकर कर सकते हैं।"