कनाडा के आसमान में दिखी डरावनी लेकिन खूबसूरत रोशनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच
ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में आसमान में चमकता हुआ तिकोना 'गोला' नज़र आया है। इस डरावनी लेकिन खूबसूरत रोशनी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने बताया कि ये फाल्कन-9 रॉकेट की इंजन से निकलने वाला धुंआ था। जब सूरज की रोशनी इससे टकराई तो चमकता हुआ गोला बना।