कनाडा के बानफ नैशनल पार्क (अल्बर्टा) में स्थित मोराइन झील में कैंडल आइस पाई जाती है। इस झील में जमी बर्फ में कोई लकड़ी का टुकड़ा या दूसरी वस्तु डालने पर वह कैंडल के रूप में विभक्त नज़र आती है इसलिए इसे कैंडल लेक भी कहा जाता है। सर्दियों में झील को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।