कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप पोर्ट मैकनील के तट पर आया। अमेरिका के राष्ट्रीय सुनामी केंद्र ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी के खतरे की कोई चेतावनी नहीं है।

Load More