कनाडा की ज़मीन को दूषित कर रहे हैं खालिस्तानी: पन्नू की धमकी के बाद कनाडा के हिंदू सांसद
कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कहा है, "कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स से मिली स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर खालिस्तानी चरमपंथी हमारी ज़मीन को दूषित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ की निंदा की तो गुरपतवंत सिंह पन्नू ने...वीडियो जारी कर मुझे और मेरे हिंदू-कनाडाई दोस्तों को भारत जाने को कहा।"