कनाडा के पीएम ट्रू़डो ने की विदेशी कर्मियों की संख्या कम करने की घोषणा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो ने X पर पोस्ट में विदेशी कर्मचारियों की संख्या कम करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "हम कनाडा में अस्थाई विदेशी कर्मचारियों की संख्या कम करने जा रहे हैं। हम कंपनियों के लिए सख्त नियम ला रहे हैं ताकि वे साबित कर सकें कि वे पहले कनाडाई कर्मचारियों को क्यों नहीं नियुक्त कर सकते।"