कनाडा के पीएम ने किया अमेरिका को 70% रक्षा खर्च भेजने के युग की समाप्ति का एलान
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका को रक्षा खर्च का 70% हिस्सा भेजने के युग के अंत की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "कनाडाई सेना द्वारा हर डॉलर के 70 सेंट अमेरिका को...भेजने के दिन खत्म हो गए।" उन्होंने देश के मौजूदा हालातों से निपटने के दौरान राजनीतिक एकता का आह्वान कर कहा, "यह पुरानी राजनीति का समय नहीं है।"