भारतीय युवती को कनाडा की बेकरी के ओवन में धकेले जाने की आशंका, कर्मचारी ने किया बड़ा दावा
कनाडा में वॉलमार्ट की बेकरी के ओवन में 19-वर्षीय भारतीय युवती गुरसिमरन कौर का शव मिलने के बाद बेकरी की एक कर्मचारी का मानना है कि उसे अंदर धकेला गया होगा। उसने टिक-टॉक वीडियो में दिखाया कि ओवन के अंदर आपातकालीन कुंडी लगी है और दरवाज़ा अपने आप बंद नहीं होता। उसने कहा कि अंदर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।