कनाडा के मंदिर परिसर में हिंदुओं को पीटते और धक्के मारते दिखे पुलिसकर्मी
डैनियल बोर्डमैन नामक पत्रकार ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कनाडा के ब्रैम्प्टन स्थित हिंदू सभा मंदिर के परिसर में हिंदुओं को पुलिसकर्मी पीटते दिख रहे हैं। इससे पहले मंदिर परिसर में खालिस्तानियों द्वारा हिंदुओं पर हमला किए जाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक महिला कह रही है, "सब पुलिसवाले हमें पीट रहे हैं।"