कनाडा ने ड्रग्स की तस्करी, आगजनी, गोलीबारी, रंगदारी और गाड़ी चोरी जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल दो भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज़ एजेंसी ने दोनों अपराधियों की पहचान अर्शदीप सिंह और सुखनाज़ सिंह संधू के तौर पर की है। आप्रवासन और शरणार्थी बोर्ड के मुताबिक, अर्शदीप 2022 में स्टूडेंट वीज़ा पर कनाडा आया था।