कनाडा ने गोल्डी बराड़ का नाम अपनी वांछित सूची से हटाया: भारतीय राजदूत संजय वर्मा
भारत सरकार द्वारा कनाडा से वापस बुलाए गए भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कहा है, "कनाडा की सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम अचानक वांछित अपराधियों की अपनी सूची से हटा दिया है।" उन्होंने कहा, "या तो गोल्डी बराड़ को कनाडा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है या वह अब वांछित नहीं है।"