कनाडा ने तत्काल प्रभाव से बंद किया अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फास्ट-ट्रैक स्टडी वीज़ा
कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फास्ट-ट्रैक स्टूडेंट वीज़ा (एसडीएस) को तत्काल प्रभाव से बंद किया है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज़ ऐंड सिटिज़नशिप कनाडा द्वारा 2018 में पेश किए गए एसडीएस का उद्देश्य भारत और चीन सहित 14 देशों के छात्रों के लिए वीज़ा आवेदन को सरल बनाना था। इसके अलावा, वहां 10-साल के लिए मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा भी बंद किया गया।