कनाडा ने भारत पर लगाए जासूसी के आरोप, कहा- राजनेताओं व पत्रकारों से हैं गुप्त संबंध
कनाडाई खुफिया रिपोर्ट (2025) ने भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस और ईरान को कनाडा के खिलाफ 'विदेशी हस्तक्षेप व जासूसी के मुख्य कर्ता' बताया। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने प्रभाव बढ़ाने के लिए कनाडाई राजनेताओं, पत्रकारों और इंडो-कनाडाई समुदाय से गुप्त संबंध बनाए। भारत ने बार-बार खालिस्तानी चरमपंथियों पर कार्रवाई न करने को लेकर कनाडा की आलोचना की है।