कनाडा ने साइबर खतरा पैदा करने वाले देशों की सूची में भारत को किया शामिल
कनाडा ने पहली बार भारत का नाम साइबर खतरा पैदा करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है। दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक विवाद के बीच कनाडा की राष्ट्रीय साइबर खतरा आकलन 2025-2026 (एनसीटीए 2025-2026) रिपोर्ट में चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के बाद भारत को पांचवें स्थान पर रखा गया है।