कनाडा में कार का टायर निकलने के बाद उछलकर बाहर गिरे 3 भारतीय छात्र-छात्राएं, तीनों की मौत
कनाडा में एक हाईवे पर कार का टायर निकलने के बाद भारत के 3 छात्र-छात्राएं उछलकर बाहर गिर गए जिससे तीनों की मौत हो गई है। तीनों पंजाब के रहने वाले थे जिनमें से एक छात्र और एक छात्रा भाई-बहन थे। तीनों के शव भारत लाने में मदद के लिए 'गो फंड मी' पर फंड जुटाया जा रहा है।