कनाडा में किशोर में हुई H5N1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक किशोर में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि किशोर के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है। ब्रिटिश कोलंबिया के स्वास्थ्य अधिकारी बोनी हेनरी के अनुसार, कनाडा में यह बेहद दुर्लभ घटना है।