कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास चलीं गोलियां, बिश्नोई गैंग ने कहा- अगला नंबर तेरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के पास गोलियां चलने की घटना हुई है और हमले की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कपिल को चेतावनी देते हुए लिखा गया है, "लाइन में आ जाओ...अगला नंबर तेरा है।"