कनाडा में खालिस्तानियों द्वारा भारत विरोधी रैली निकालने पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
भारत ने टोरंटो (कनाडा) में खालिस्तानियों द्वारा एक परेड में भारत सरकार के खिलाफ धमकी भरी भाषा और अपमानजनक तस्वीरें इस्तेमाल करने पर कड़ा विरोध जताया है। परेड में 8 लाख हिंदुओं को भारत भेजने की मांग की गई और एक पिंजरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के पुतले रखे गए थे।