कनाडा में गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली ज़िम्मेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग की गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। खबरों में कहा गया है कि घर के बाहर फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।