कनाडा में भारतीयों की आबादी देखकर चीनी महिला ने जताई हैरानी, कहा- यह खराब बात है
कनाडा में भारतीयों की आबादी देखकर हैरानी जताती चीनी महिला का वीडियो X पर वायरल हुआ है। उसने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए बैठे 'भारतीयों' का वीडियो बनाकर कहा, "खराब बात है...जो नहीं जानते थे, उन्हें लगा...कि मैं भारत में हूं।" एक यूज़र ने फोर्ब्स की रिपोर्ट शेयर की जिसके मुताबिक, 2022 में 1,18,095 भारतीय, कनाडा के स्थाई नागरिक बने।