कनाडा में भारतीय राजनयिकों पर ऑडियो और वीडियो निगरानी हो रही है: सरकार
केंद्र सरकार ने बताया है कि वैंकूवर (कनाडा) स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को हाल ही में कनाडाई अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया था कि उनपर ऑडियो-वीडियो सर्विलांस के ज़रिए निगरानी रखी जा रही थी। केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, "उनके (कॉन्सुलर अधिकारियों) निजी संदेशों को भी पढ़ा जा रहा था। यह निगरानी जारी है।"