कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला के 2 गुर्गों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला के 2 प्रमुख गुर्गों को मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार किया है। डीजीपी (पंजाब) गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी फरीदकोट में सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नाऊ की हत्या में शामिल थे। डीजीपी के मुताबिक, आरोपियों के पास से 2 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।