कनाडा में लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। कनाडाई हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मंदिर की दीवारों पर लिखे नारों का वीडियो शेयर किया है। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने घटना की निंदा कर कहा कि चरमपंथियों को राजनीतिक के ताकतवर लोगों का समर्थन मिला है।