कनाडा में विपक्ष ने 'ब्रोकनिस्ट' कहने पर PM ट्रूडो की अंग्रेज़ी का उड़ाया मज़ाक
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा इमिग्रेशन नीतियों पर बहस के दौरान 'ब्रोकनिस्ट' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर संसद में विपक्ष ने उनकी अंग्रेज़ी का मज़ाक उड़ाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कंज़र्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के नेता पियर पॉलीएव्रे ने कहा, "'ब्रोकनिस्ट'...यह कोई शब्द नहीं।" सोशल मीडिया पर इस शब्द को लेकर मीम्स बन रहे हैं।