कनाडा में विमान के क्रैश होने के पल का वीडियो आया सामने
टोरंटो (कनाडा) के पियरसन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विमान के क्रैश होने के पल का वीडियो सामने आया है। अमेरिका से 80 लोगों को लेकर आ रहा डेल्टा एयरलाइंस का विमान सोमवार को क्रैश होने के बाद पलट गया था। वीडियो में बर्फ से ढके रनवे पर स्किड हुए विमान व उसमें लगी आग को देखा जा सकता है।