कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान 25 वर्षीय अब्जीत किंगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि किंगरा को गुरुवार को विनिपेग में गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, किंगरा के साथी संदिग्ध युवक के भारत भागने की आशंका है।

Load More