कनाडा से क्या-क्या खरीदता और उसे क्या बेचता है भारत?
कनाडा को भारत दवाएं, फार्मा प्रोडक्ट्स, रेडीमेड गारमेंट्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स, आयरन, स्टील, ज्वेलरी, सजावटी पत्थर और कुछ इंजीनियरिंग इक्विपमेंट्स निर्यात करता है। वहीं, कनाडा से भारत मुख्य रूप से दालें, आयरन स्क्रैप, खनिज, न्यूज़ प्रिंट्स, वुड पल्प, पोटाश और इंडस्ट्रियल केमिकल्स जैसी चीज़ें मंगाता है। गौरतलब है, भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है।