कनाडाई पीएम ने पीएम मोदी को किया फोन, जी7 समिट के लिए दिया न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उन्हें फोन कर इसी महीने होने जा रही जी7 समिट के लिए आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा, "भारत और कनाडा आपसी सम्मान और हितों को ध्यान में रखकर साथ में काम करेंगे।" दरअसल, कनाडा ने भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह पहल की है।