कनाडाई सांसद ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को 'महत्वपूर्ण बाज़ार' बताया
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने अपने भारत दौरे के दौरान दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीर सामने आई है। इस दौरान उन्होंने भारत-कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और आर्य ने भारत को कनाडा के निर्यात और निवेश के लिए एक 'महत्वपूर्ण और बढ़ता हुआ बाज़ार' बताया।