कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में दबे 25 मज़दूर
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलबे से अब तक लगभग 12 मज़दूरों को बाहर निकाला जा चुका है जबकि करीब 25 मज़दूर अब भी मलबे में दबे हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।