कन्फर्म टिकट होने के बावजूद महिला पर लगा भारी जुर्माना, आखिर क्या है रेलवे का यह नियम?
सेकेंड एसी में यात्रा कर रही एक महिला पर ₹2,650 जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, महिला अपने बोर्डिंग स्टेशन की जगह 2-घंटे बाद आए स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी और इस दौरान टीटीई ने 'NT' मार्क कर वो सीट RAC पैसेंजर को दे दी थी। रेलवे नियमानुसार, चार्ट तैयार होने से पहले यात्रियों को अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलवाना होता है।