कन्हैया और उमर खालिद के साथ मेरी दोस्ती नहीं थी, हम 'फ्रेनिमिज़' थे: शेहला रशीद
जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने पत्रकार सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में कहा है, "कन्हैया कुमार और उमर खालिद संग मेरी दोस्ती नहीं थी, हम 'फ्रेनिमिज़' थे।" शेहला ने कहा, "हम लेफ्ट के विभिन्न ग्रुपों में शामिल थे और कन्हैया ने हमारे प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट को हराया था।" उन्होंने कहा, "उमर के साथ मेरी कई बार बहस हुई थी।"