कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी को राजस्थान हाईकोर्ट ने दी ज़मानत

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद को राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को ज़मानत दे दी। मोहम्मद जावेद पर इस मामले में रेकी करने का आरोप है। गौरतलब है, जून 2022 में टेलर कन्हैयालाल साहू की 2 लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी और घटना का वीडियो भी बनाया था। इस मामले में 11 लोग आरोपी हैं।

Load More