कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार हुए कोविड-19 से संक्रमित
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वह दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लोगों से कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने टीके लगवाए हुए हैं। ट्रूडो हाल ही में एक सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिले थे।