कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा की संसद में कन्नड़ में दिया भाषण, वीडियो हुआ वायरल
कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने गुरुवार को कनाडा की संसद में कन्नड़ में भाषण दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। बकौल आर्य, "यह पहली बार है...जब भारत के बाहर किसी भी संसद में...कन्नड़ बोली गई है।" उन्होंने एक कविता की पंक्तियां भी कहीं जिसका अनुवाद है, "चाहे कहीं भी रहो...हमेशा के लिए कन्नड़ बने रहो।"