कनाडा ने हमें ठोस सबूत नहीं दिए हैं: निज्जर हत्याकांड मामले में जायसवाल
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कहा है, "कनाडा ने हमें ठोस सबूत नहीं दिए हैं।" मामले में 3 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने पर जायसवाल ने कहा, "हमें भी इस बारे में बताया गया है। इस बारे में कोई औपचारिक राजनयिक संवाद नहीं हुआ है।"