कनाडा में 2021 में भारतीय मूल के छात्र की हत्या करने वाले शख्स को हुई 9 साल की जेल
कनाडा के एक कोर्ट ने 2021 में नोवा स्कोशिया में भारतीय मूल के 23-वर्षीय छात्र प्रभजोत सिंह कटरी की चाकू मारकर हत्या करने को लेकर कनाडाई शख्स कैमरन जेम्स प्रॉस्पर को 9-साल की जेल की सज़ा सुनाई है। इसपर प्रभजोत की बहन ने कहा कि अगर किसी की जान गई है तो उसके लिए 9-साल की सज़ा बहुत कम है।