कनाडा में 25 वर्षीय भारतीय छात्र की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
कनाडा में 25 वर्षीय भारतीय छात्र शेख मुज़म्मिल अहमद की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई है। अहमद, हैदराबाद का रहने वाला था और वह ओंटारियो के कॉनेस्टोगा कॉलेज से आईटी में मास्टर्स कर रहा था। अहमद के परिवारवालों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से उसके पार्थिव शरीर को हैदराबाद लाने में मदद करने की गुहार लगाई है।