कनाडा में 40 वर्षीय सिख महिला की उसके घर में चाकू मारकर की गई हत्या
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक 40 वर्षीय सिख महिला की उसके घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात करीब 09:30 बजे महिला पर हुए हमले की जानकारी मिली। बकौल पुलिस, गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।