कनाडा में 700 भारतीय छात्रों का वीज़ा फर्ज़ी पाया गया, सभी स्वदेश वापस भेजे जाएंगे
कनाडा में 700 भारतीय छात्रों का वीज़ा फर्ज़ी पाया गया है जिसके बाद कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने उन्हें डिपोर्टेशन लेटर भेजे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 2018-19 में कनाडा गए इन छात्रों ने जालंधर (पंजाब) के एक इमीग्रेशन कंसल्टेंट के ज़रिए स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन किया था जिसने उनसे हवाई यात्रा व सिक्योरिटी डिपॉज़िट के अलावा ₹16 लाख/छात्र लिए थे।