कनाडा में अभिव्यक्ति की आज़ादी है: भारतीय राजनयिकों को धमकी मिलने के बाद पीएम ट्रूडो
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 'सिख चरमपंथियों पर नरमी' के आरोपों से इनकार करते हुए कहा है, "हमारा देश बेहद विविधतापूर्ण है और यहां अभिव्यक्ति की आज़ादी है।" उन्होंने कहा, "हम हमेशा सुनिश्चित करेंगे कि...हम हिंसा और उग्रवाद से सख्ती से पेश आएं।" हाल ही में खालिस्तानियों ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों के लिए धमकी भरे पोस्टर जारी किए थे।