कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के सहयोगी इंद्रजीत सिंह के घर पर हुआ हमला
पुलिस ने बताया है कि कनाडा के ओंटारियो में खालिस्तान समर्थक इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर गोलीबारी हुई है। सिंह खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का सहयोगी है और उसके घर की खिड़की पर गोली का एक निशान मिला है। बकौल पुलिस, घर पर निर्माण कार्य चल रहा है और इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।