कनाडा में टेस्ला कार में आग लगने का वीडियो सामने आया, मालिक का दावा- शीशा तोड़कर जान बचाई
वैनकूवर (कनाडा) में एक टेस्ला मॉडल वाय कार में आग लग गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कार के मालिक जमील जुथा के मुताबिक, 'एरर' की चेतावनी दिखाने के बाद कार बंद हो गई थी। इसके बाद कार में धुआं भरने लगा और दरवाज़े न खुलने के कारण उन्होंने (जमील) कार की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई।